फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत; साथी गंभीर घायल

Sat, 31 Jan 2026 11:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के वाटरवर्क्स चौराहे के पास फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक सवार युवकों को राैंद दिया। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कमलानगर क्षेत्र में वाटरवर्क्स चौराहे के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रांसयमुना क्षेत्र निवासी चेन ढलाई कारीगर रवि सविता की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि उसके साथी कमल शर्मा का एसएन मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


ट्रांसयमुना के शंभू नगर निवासी राहुल सविता ने बताया कि बड़े भाई रवि सविता दोस्त कमल शर्मा के साथ बाइक से शुक्रवार दोपहर 1:40 बजे घर लौट रहे थे। वाटरवर्क्स फ्लाई ओवर पर चढ़ते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। 
रवि उछलकर आगे की ओर गिरे और सिर में चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। कमल घायल हो गया। मृतक के सबसे छोटे भाई की आठ फरवरी को शादी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें