फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंगाल में माल डिलीवरी किया, फिर ट्रक लेकर लापता हो गया ड्राइवर; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 23 Dec 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ट्रक लेकर लापता हुए चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने बताया कि चालक को बंगाल में माल की डिलीवरी के लिए भेजा था।  
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के आवास विकास काॅलोनी निवासी युवक ने चालक को पश्चिम बंगाल माल देकर डिलीवरी के लिए भेजा। माल पहुंचाने के बाद चालक ट्रक लेकर नहीं लौटा। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर सिकंदरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 16 निवासी मोहित भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि ट्रक चलाने के लिए हमीरपुर के एसके कामिल को रखा था। कामिल लगातार उन्हें मोबाइल दिलाने के लिए कह रहा था। उन्होंने तनख्वाह मिलने पर खुद ले लेने के लिए कहा। 2 मई को उन्होंने जूते ट्रक में लोड कराकर मुस्लिम पाड़ा, वर्धमान, पश्चिम बंगाल में डिलीवरी करने के लिए भेजा।

चालक ने माल डिलीवर कर व्यापारी से बात कराई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। व्यापारी ने चालक के उसी दिन निकल जाने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चालक और ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें