फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की संद्विग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टेशन रोड पर मंगलवार देर शाम एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक की पहचान कुरावली के कमलपुर निवासी ट्रक चालक के रूप में हुई। परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव कमलपुर मनौना निवासी 32 वर्षीय सर्वेश सिंह ट्रक चलाता था। मंगलवार देर शाम उसका शव कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान देख कर लग रहा था कि वह सड़क हादसे का शिकार हुआ है। पुलिस ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। कुछ देर बाद कोतवाली पहुंचे परिजन इसे हादसा मानने को तैयार नहीं थे। उनकी ओर से मौत पर संदेह व्यक्त किया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें