फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: दो दिन बाद नहर में मिला ट्रक ड्राइवर का शव, नहाते हुए डूब गया था कासगंज में

Fri, 02 Jun 2023 04:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ट्रक चालक 31 मई को कासगंज में डूब गया था। उसके बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। आज उसका शव नहर में मिला, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। 
 
विज्ञापन
नहर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा नहर में डूबे बरेली के ट्रक चालक का शव तीसरे दिन पानी में उतराता हुआ मिरहची थाना क्षेत्र के गांव कुटैनामाफी नहर में मिला। ट्रक चालक कासगंज में डूबा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


जिला बरेली थाना शाही क्षेत्र के गांव गड़वा बंशीपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (26) का शव बरामद किया गया है। पिता कांताप्रसाद ने बताया कि पुत्र ट्रक चालक था। 29 मई को उत्तराखंड से रेत (बालू) लेकर क्लीनर सुनील कुमार निवासी सुरसा थाना भोजीपुर जिला बरेली के साथ कासगंज के लिए आया था। यहां पर 31 मई की सुबह बेटा नदरई पुल पर नहर में नहाने घुस गया। नहाते समय पानी में डूब गया और उसका कोई पता नहीं चल सका था। 

ट्रक क्लीनर ने दूसरे पुत्र नरेंद्र को फोन पर कॉल करके घटना के बारे में बताया था। इसके बाद से ही कासगंज पुलिस के सहयोग से तलाश किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे गांव कुटैना माफी के पास नहर में शव मिला है। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तांत्रिक ने खुद के ही भाई को मार डाला: खून से लथपथ ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर पत्नी हुई बेहोश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें