फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा हादसा, जिसने भी देखा डर गया: तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक, देखें तस्वीरें

Thu, 03 Aug 2023 05:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हादसे तो बहुत देखे होंगे, लेकिन मैनपुरी में जो हुआ वो बेहद डरावना था। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक ट्रक सड़क किनारे बने दो मंजिला मकान में इतनी तेजी से घुसा कि घर की तीन दीवारें तोड़कर पार निकल गया। 
विज्ञापन
तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बेकाबू ट्रक ने दो मंजिला मकान की मजबूत दीवारों को कागज की तरह फाड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक जब मकान में घुसा तो तेज धमाका हुआ। तीन दीवरों को तोड़ते हुए ये ट्रक मकान के दूसरी ओर निकल गया। गनीमत ये रही कि उस समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। हादसे को देखने वाले बुरी तरह डर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन

तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव गणेशपुरा में बुधवार की देर रात एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान से जा टकराया। तीन दीवारों को तोड़ते हुए दूसरे मकान को भी क्षतिग्रस्त करते हुए फंस गया। हादसे के वक्त घर में कोई न होने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।

तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात एक बिना बॉडी का नया ट्रक किशनी की ओर से शहर की ओर आ रहा था। ट्रक जब कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुरा के पास पहुंचा। तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बने जितेंद्र कुमार के मकान में जा घुसा। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि वह तीन दीवारों को तोड़ता हुआ पड़ोसी राज बहादुर के मकान में जा टकराया। 

तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
तीन दीवारों के बीच फंसने के चलते ट्रक रुक गया। दोनों में रखा सामान आदि ट्रक की चपेट में आकर नष्ट हो गया। ट्रक के टकराने हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। जितेंद्र के घर में मौजूद वृद्धा लघुशंका करने गईं थीं। जिस कारण उनकी जान बच गई। 
विज्ञापन

तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक - फोटो : अमर उजाला
वहीं राजबहादुर के परिजन छत पर सो रहे थे। ट्रक की टक्कर से दोनों ही घरों में काफी नुकसान हुआ। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक मुकेश कुमार निवासी नगला मोहन औरंगाबाद बिहार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें