फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

Thu, 23 Feb 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-एटा मार्ग पर बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे में मृत धर्मेंद्र (25) नगला चाथी गांव का निवासी था। वह अपने साथी अजय (30), सोमेंद्र (25) निवासी सिरावली सोरोंजी के साथ बाइक पर सवार होकर एटा जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक कुरामई के निकट पहुंची, तभी तेज गति से आ रहा ट्रक उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हुए। घायलों को जबतक अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की गई, घायल धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ घटनास्थल पर एकत्र हुए राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजवाई। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि हादसे में मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें