फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में लगी आग

Tue, 17 Mar 2020 07:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 92 पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से आग लग गई। चालक ने ट्रक से कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खाली ट्रक आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। ट्रक जब माइल स्टोन 92 के पास तभी अचानक मालिक/चालक सरफराज निवासी गांव कौख थाना दौसा राजस्थान को झपकी आ गई। 

इसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक ट्रक में आग लग चुकी थी। बबलू ने ट्रक से कूदकर जान बचाई और दूर भाग गया। 
विज्ञापन


सूचना के कुछ देर बाद ही दमकलकर्मी मौके पर आ गए। ट्रक में लगी आग को बमुश्किल बुझाया। चालक के अनुसार ट्रक पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने जले ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें