फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना सहावर के नगला बंजारी निवासी आनंद (21) पुत्र शिव सिंह शुक्रवार देरशाम सिकंदरपुर वैश्य के गांव गढ़ी में आई बारात में शामिल होने आया था। शनिवार सुबह आनंद गांव के ही जगनेश और विश्राम के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहा था।
पटियाली के मुख्य चौराहे पर दरियावगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचा पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटियाली पर पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद आनंद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें