फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नहीं कूलर: गर्मी से परेशान पत्नी पहुंची थाने...पति को सबक सिखाने के लिए की ऐसी हरकत, पुलिस भी हैरान

Sun, 07 Jul 2024 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

घर में कूलर नहीं होने पर गर्मी से परेशान पति ऐसी कदम उठाएगी, ये पति ने सोचा भी नहीं था। थाने पहुंची पत्नी ने पुलिस से मारपीट की झूठी शिकायत दर्ज कराई। बाद में जब मामला खुला तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 

 
विज्ञापन
महिला का सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी ने आरोप लगाया कि पति आए दिन मारपीट करता है, इसलिए मैं उसके साथ नहीं रहूंगी। परिवार परामर्श केंद्र में मामला जब काउंसलर के पास पहुंचा तो पता चला कि मामला गर्मी में कूलर न लगवाने का है। कूलर न लगवाने की वजह से पत्नी मायके चली गई थी। पति को समझाकर समझौता कराया गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मामला थाना मंटोला का है। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि शिकायत मारपीट करने की थी लेकिन मामला दूसरा निकला। उमस भरी गर्मी में पत्नी परेशान हो गई थी, वह पति से आए दिन कूलर लगवाने के लिए कहती थी। पति आर्थिक दिक्कत की वजह से पीछे हट रहा था। इससे नाराज होकर पत्नी दो बच्चों के साथ मायके पहुंच गई। पत्नी ने बताया कि वह पति को गर्मी का अहसास कराने के लिए केस दर्ज कराया। पति ने अगली बार कूलर खरीद देने की बात कही तब रिश्ता सुलझा।


 
विज्ञापन

चाऊमीन न खरीदने पर क्लेश
परामर्श केंद्र में थाना सैंया का भी रोचक मामला पहुंचा। इसमें चाऊमीन खरीद के नहीं देने पर पत्नी मायके चली गई। काउंसलर ने दोनों को समझकर घर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें