फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव: नौ वार्डों में मतदान के बाद चुने गए संचालक

Sun, 19 Mar 2023 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सहकारिता चुनाव के अंतर्गत शनिवार को साधन सहकारी समितियों के नौ वार्डों में मतदान कराया गया। इस दौरान बूथों पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। वहीं शाम के समय मतगणना के बाद नवनिर्वाचित संचालकों की घोषणा की गई।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन पत्र वापसी के दौरान 575 संचालक निर्विरोध चुन लिए गए थे। दस ऐसे वार्ड रहे, जहां कोई नामांकन नहीं हुआ तो कहीं चुनाव नहीं कराया गया था। वहीं नौ वार्ड में शनिवार को मतदान कराया गया। इस दौरान अलीगंज के दहेलिया पूठ वार्ड नंबर चार में बलराम को 30 मत मिले। जबकि पेशकार को एक भी मत नहीं मिला।

इसी तरह नूंहखास में ओमप्रकाश के 36 व पुष्पेंद्र को एक भी मत नहीं मिला। पिलखतरा में कुल 117 मत पड़े। यहां किशनपाल को 60 व ब्रजेश को तीन मत मिले। पुन्हैरा में वरुण को 93 व अतुल को 58 मत मिले। सकीट के हरचंद्रपुर में सुखरानी को 17 व जगश्री को 19 मत मिले। इसी में वार्ड नंबर सात में रामनरेश को 18 सावित्री को 19 मत मिले।
विज्ञापन


फफोतू में प्रवीन को एक व सीमा देवी को 160 मत मिले। वार्ड नंबर चार में ओमकार को 60, तेजवीर को तीन व रामनरेश को 58 मत मिले। वार्ड नगर 7 में नौबत सिंह को 35 व रतन सिंह को 44 मत मिले। वार्ड नंबर नौ में प्रमोद को 41 व सुधीर को 37 व रामसिंह को 31 मत मिले। अब चुने गए संचालक अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव समिति कार्यालय पर करेंगे।



शनिवार को नौ वार्डों में मतदान के बाद मतगणना कराई गई। शांतिपूर्ण ढंग से प्रक्रिया संपन्न हुईं। विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। - महावीर सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें