30एमएनपी-26-मृतक अखिलेश का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
किशनी। गांव खरगपुर निवासी युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टामार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक, पत्नी के इलाज में युवक का पांच बीघा खेत बिक चुका था। ।
थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी अखिलेश कठेरिया (25) पत्नी रूपवती और अपने तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहता था। विगत दिनों उसकी पत्नी रूपवती को टीबी हो गई। अखिलेश ने पत्नी का इलाज कराने के लिए अपना पांच बीघा खेत भी बेच दिया लेकिन पत्नी की बीमारी सही नहीं हुई।
अखिलेश तीन बच्चों की देखभाल और आर्थिक तंगी से परेशान हो गया था। उधर, ससुराल पक्ष के लोग इलाज का दबाव बना रहे थे। रविवार शाम अखिलेश ने गांव के बाहर तालाब किनारे जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।