कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव किरामई में बृहस्पतिवार को गृहक्लेश के चलते युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव किरामई निवासी 35 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र नेमसिंह का बुधवार की शाम को परिजन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह उसने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में परिजन उसे लेकर सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर यहां तैनात चिकित्सिक ने परीक्षण बाद रंजीत को मृत घोषित कर दिया।।