फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे पुल के गर्डर में फंसा ट्राॅला, जाम लगा

Sat, 08 Feb 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नदरई अंडर पास में फंसे वाहन ।
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-एटा फोर-लेने मार्ग पर गांव नदरई स्थित रेलवे के गर्डर में शुक्रवार को सुबह ट्राॅला फंसने से करीब एक घंटा जाम लगा रहा। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। इस दौरान राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में ट्राॅला के पहिये की हवा कम कर उसे जैसे-तैसे निकला गया। इसके बाद यातायात पूर्ववत सुचारू हुआ। शुक्रवार को सुबह ककरीब 10:45 बजे कासगंज-एटा फोर-लेन मार्ग पर गांव नदरई स्थित रेलवे का अंडरपास निर्माणाधीन है। रेलवे के मार्ग पर गर्डर लगे हुए हैं। जिसमें एक ट्राॅला ऊंचा होने के कारण अंडरपास से पहले लगे गर्डर में फंस गया जिससे मार्ग में जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी मशक्कत के बाद भी जब ट्राॅला नहीं निकला तो उसके पहियों की हवा को कम किया गया। इसके बाद ट्राॅला आगे बढ़ा। लगभग एक घंटे तक मार्ग में जमा लगा रहा। वाहन चालकों एवं बड़े वाहनों में सवार यात्रियों सहित अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुला और मार्ग सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें