फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो प्राथमिक विद्यालयों को मिलेंगे खेल मैदान

Fri, 07 Feb 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नगला भूतल में खेल मैदान में भूमि चिन्हांन के लिए पहुंचे एसडीएम, पीडी मनरेगा व अन्य ।
विज्ञापन
कासगंज। नगला भूतल और दौकेली स्थित प्राथमिक विद्यालयों को जल्द ही खेल मैदान मिलेंगे। शुक्रवार को इस संबंध में सदर एसडीएम संजीव कुमार, पीडी मनरेगा विकल कुमार स्कूलों में खेल के मैदान व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच करने के लिए पहुंचे।दरअसल, प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए खेल के मैदान नहीं होने की शिकायतें मिलने पर डीएम ने एसडीएम सदर को प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर खेल के मैदानों के लिए भूमि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय हरपालपुर, प्राथमिक विद्यालय नगला भूतल, प्राथमिक विद्यालय दौकेली, प्राथमिक विद्यालय चंदनपुर घटियारी एवं प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर का निरीक्षण किया। वहां सुविधाएं परखीं और खेल के मैदानों के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगला भूतल के प्राथमिक विद्यालय एवं दौकेली के प्राथमिक विद्यालय के लिए राजस्व टीम को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देशों के बाद अब इन दोनों विद्यालयों को खेल के मैदान मिल सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि और विद्यालयों में कुछ अन्य कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें