शौहर ने अपनी बीवी से पांच लाख रुपये की मांग रखी। जब ससुरालीजनों ने असमर्थता जताई तो पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामला थाना क्षेत्र के गांव बसैत का है। पीड़िता की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव बसैत निवासी सुलेमान खां ने पुत्री शबाना का निकाह दो वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद की कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव बरारिख निवासी नियामत खां के साथ किया था।
बताते हैं कि निकाह के कुछ समय बाद से ही पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दिन बीतते गए और मांग भी बढ़ती गई। मारपीट से तंग आकर नौ माह पूर्व शबाना मायके आ गई थी।