त्रिनिदाद के उच्चायुक्त को श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट करते श्रीकपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
त्रिनिदाद टोबौगो के राजदूत डॉ. रोगर गोपौल शुक्रवार को श्रीकृष्ण-जन्मभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण भगवान के दर्शन किए। जन्मभूमि पहुंचने पर संस्थान के सचिव श्रीकपिल शर्मा ने उनका स्वागत किया।
जन्मभूमि के दर्शन व भ्रमण से भावविभोर राजदूत डॉ. गोपौल ने कहा कि उनके पूर्वज पूर्वी उत्तर प्रदेश से ही जाकर त्रिनिदाद में सदियों पूर्व बस गये थे। उन्हें भारतवर्ष से स्वाभाविक लगाव है। उल्लेखनीय है कि डॉ. गोपौल इससे पूर्व दक्षिण अफ्रीका व संयुक्त राज्य में भी राजदूत रह चुके हैं।