फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को किया जला कर मारने की कोशिश

Thu, 18 Apr 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव जासमई में छह दिन पूर्व महिला को उसके पति व ससुरालजनों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे मारने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले आई। मामले में उसकी मां ने पति सहित अन्या ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव मझोला निवासी मीरा देवी ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी मार्च 2019 में क्षेत्र के गांव जासमई निवासी घनश्याम के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी का पति व उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर के उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार महिला के मायके पक्ष ने उसके पति व अन्य ससुरालियों को समझने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और उसे परेशान करते रहे। 11 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे पति घनश्याम व अन्य ससुरालीजन ने महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। बचाव के लिए महिला ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया और अपनी जान बचाई। मामले की सूचना किसी ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई महिला को कोतवाली ले आई। सूचना पर महिला के मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए। उसकी मां मीरा देवी ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ विजय राणा ने बताया की महिला के उत्पीड़न के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें