फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएलएड परीक्षा में घुमावदार सवालों ने छात्रों को किया परेशान

Thu, 14 May 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डीएलएड परीक्षार्थी
विज्ञापन
आगरा। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन बुधवार को छात्रों को घुमावदार सवालों ने परेशान किया। विशेषकर दूसरे प्रश्नपत्र प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास में कई सवाल ऐसे थे, जिन्हें समझने में अभ्यर्थियों को काफी समय लगा। इस दौरान जिले के 23 केंद्रों पर कुल 1364 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


छात्र प्रीतम सिंह चाहर ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक था, कुछ सवाल घुमाकर पूछे गए जिन्हें हल करने में ज्यादा समय लगा। वहीं चारू अग्रवाल ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा रहा लेकिन कुछ सवालों में योजना के लागू होने की तिथि के बारे में पूछा गया। वर्तमान शिक्षा एवं भारतीय समाज का प्रश्नपत्र अच्छा था। प्रारंभिक शिक्षा का नवीन प्रयास में थोड़ी दिक्कत आई थी।
आकाश राजपूत ने बताया कि पहला प्रश्नपत्र सही रहा। दूसरे में थोड़ी दिक्कत हुई। सिद्धार्थ यादव ने बताया कि कुछ सवालों में योजना लागू होने की फिक्स डेट पूछी गई। इसमें दिक्कत हुई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने बताया कि पहली पाली में 8461 पंजीकृत छात्रों में 718 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8663 पंजीकृत छात्रों में 646 गैरहाजिर रहे। सचल दलों ने भी केंद्रों पर लगातार नजर रखी। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई तक चलेंगी। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 20 मई तक आयोजित की जाएंगी।

डीएलएड परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें