आगरा के हरीपर्वत थाने की पुलिस ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे मशीन खोलने की दो चाबी, दो पत्ती, दो मोबाइल, एक कार और 8600 रुपये बरामद हुए हैं।
एसीपी विनायक भोंसले ने बताया कि सोमवार को केनरा बैंक के प्रबंधक ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में बैंक का एटीएम लगा है। एक ग्राहक ने डेबिट कार्ड लगाकर पिन नंबर डाला। खाते से रुपये कटने का मैसेज आया लेकिन रुपये नहीं निकले।