फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ATM में ऐसी ट्रिक...पैसा और कार्ड दोनों फंस जाएं, पुलिस ने दबोचे दो शातिर, कारनामा सुन रह जाएंगे हैरान

Thu, 22 May 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एटीएम में पैसा और कार्ड दोनों फंसाने की ऐसी ट्रिक जानकर बैंककर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने दो शातिरों को दबोच लिया है। दोनों आरोपी एटीएम में छेड़छाड़ कर रकम  निकालते थे।

 
विज्ञापन
ATM - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत थाने की पुलिस ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे मशीन खोलने की दो चाबी, दो पत्ती, दो मोबाइल, एक कार और 8600 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसीपी विनायक भोंसले ने बताया कि सोमवार को केनरा बैंक के प्रबंधक ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में बैंक का एटीएम लगा है। एक ग्राहक ने डेबिट कार्ड लगाकर पिन नंबर डाला। खाते से रुपये कटने का मैसेज आया लेकिन रुपये नहीं निकले।


 
Trending Videos

शिकायत पर एटीएम के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। उसमें दो आरोपी मशीन से छेड़छाड़ करते दिखे थे। पुलिस ने फुटेज की मदद से पहचान कर पालीवाल पार्क से मैनपुरी के नगला जुला बिछिया रोड निवासी शिवम और अजय कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनके दो साथी ऋषि और विपिन पहले से जेल में निरुद्ध हैं।

 
विज्ञापन

ऐसे निकालते थे रुपये
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अलग-अलग शहरों में एटीएम मशीनों की रेकी करते थे। जिस पर गार्ड नहीं होता उस मशीन में रात के समय मास्टर चाबी से लॉक खोलकर अंदर काले रंग की पत्ती लगा देते। इससे ग्राहकों के रुपये अंदर ही फंस जाते थे। ग्राहकों के जाते ही एटीएम मशीन से पत्ती हटाकर रकम निकल लेते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें