तानाजी मालुसरे को श्रद्धांजलि देते हुए फोटो स्वयं
फतेहपुर सीकरी। कोलिय शाक्य गण परिषद ने छत्रपति शिवाजी महाराज के परम मित्र व मराठा सेना के सेनापति कोली योद्धा तानाजी मालुसरे के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके त्याग व शौर्य को नमन किया। कोलिय शाक्य गण परिषद के संस्थापक नरेश चंद कोली ने कहा कि महान योद्धा तानाजी मालुसरे ने अपने शौर्य व पराक्रम से मुगलों से लोहा लेकर कई दुर्ग जीतकर मराठा साम्राज्य में शामिल किए थे। इस दाैरान गोपाल माहौर, लेखराज माहौर, जगन्नाथ माहौर, दिनेश माहौर, संजय माहौर, खेमचंद माहौर, लखन माहौर, अजय माहौर, सिद्धार्थ कोली आदि माैजूद रहे।