लोकतंत्र सेनानी टीआई बोस को दी श्रद्धांजलि
आगरा। नामनेर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में लोकतंत्र सेनानी त्रिदिव इंदु बोस की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी टीआई बोस का 20 दिसंबर 2025 को उनके पैतृक निवास कोलकाता में निधन हो गया था। शोक सभा का शुभारंभ दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बोस के जीवन परिचय के साथ किया। अंतरराष्ट्रीय भजन भूषण मनीष शर्मा ने संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित देव कुमार शुक्ला ने शांति पाठ कराया। संचालन संकल्प सेवा संस्था के बृजेश पंडित ने किया। अंकुर शुक्ला की ओर से संघ प्रार्थना के साथ शोकसभा का समापन हुआ।