फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्व समाज के 45 से ज्यादा लोग रालोद में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की नीतियों में आस्था जताते हुए सर्व समाज के 45 से अधिक लोग राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर व प्रदेश मंत्री डॉ. रूपेश चौधरी की पहल पर सिकंदरा स्थित एक रेस्तरां में समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला और संचालन सुधीर कुलश्रेष्ठ ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज का दल है। बताया कि शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में आलोक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, नीरज भारद्वाज, सोनू वर्मा, गणेशी तोमर, किशोर राठौड़, ओम गुप्ता, प्रमोद कश्यप, जयप्रकाश राजपूत, निर्देश राजपूत आदि हैं। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री संजीव शर्मा, युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मयंक खिरवार, महानगर के उपाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें