कुरावली में कैंडल मार्च निकालते व्यापारी।
- फोटो : कुरावली में कैंडल मार्च निकालते व्यापारी।
कुरावली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत के बाद आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार की शाम नगर के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
नगर के सदर बाजार के व्यापारियों द्वारा गल्ला मंडी से कैंडल मार्च की शुरूआत की गई। मार्च सदर बाजार, जीटी रोड, मंदिर महाराज जी बाबा तक निकाला गया। इसमें व्यापारियों ने हाथ में मोमबत्ती लेकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और हमले की निंदा की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि भारत में देश विरोधी ताकतों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान महामंत्री राजेश जैन बंटू, अजय सिंह कुशवाह, सुनील जैन, विहान कश्यप, विराट मिश्रा, ऋषभ गुप्ता, महेश गुप्ता, नीरव जैन, गौरव बघेल, कृष्णा चौहान आदि मौजूद रहे।