अछनेरा। बिहार में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी प्रकरण के विरोध में शनिवार देर शाम भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के बैनर तले कस्बा किरावली में कैंडल मार्च निकाला गया।
मुख्य बाजार चौराहे से चौधरी चरण सिंह प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाल कर किसानों एवं युवाओं ने राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया, देवेंद्र शर्मा, दिनेश चौधरी, सुलेमान अहमद, प्रमोद उपाध्याय, दिनेश शर्मा, मुंशी पंडित, विजय सिंह बघेल, बदन सिंह प्रधान, रामहेत बघेल, तेजवीर सिंह, हेम सिंह प्रधान, मुकेश उपाध्याय, रामप्रकाश लवानिया, मोंटू दादा एडवोकेट, सौरभ शर्मा मौजूद रहे।