फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए 23 से 30 मार्च तक होंगे ट्रायल

Sun, 15 Mar 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के अधीन संचालित प्रदेश के विभिन्न आवासीय खेल छात्रावासों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इसके तहत जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 23 से 30 मार्च तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से होंगे।
विज्ञापन

ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण और रहने की सुविधा मिलेगी। जनपद स्तरीय ट्रायल 23 मार्च से होंगे। इस दिन बालक वर्ग के जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेनिस के चयन ट्रायल होंगे। वहीं 24 मार्च को बालिका वर्ग के ट्रायल होंगे। इसके बाद 25 को बालक वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल के ट्रायल लिए जाएंगे, जबकि 26 मार्च को बालिका वर्ग के ट्रायल होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल 27 से 30 मार्च तक होंगे।
आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 1 अप्रैल 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है। जिमनास्टिक और तैराकी के लिए खिलाड़ियों की आयु 12 वर्ष से कम होनी चाहिए। अन्य सभी खेलों के लिए खिलाड़ियों का जन्म 1 अप्रैल 2011 के बाद होना चाहिए। खेल छात्रावास में प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। ट्रायल के दिन ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की प्रति जन्मतिथि प्रमाणपत्र के साथ कार्यालय में जमा करने के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें