फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रात में आई आंधी से टूटे पेड़, मार्ग हुए अवरुद्ध

Mon, 02 Jun 2025 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ सोंरोंजी। रविवार रात आई तेज आंधी ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। पेड़ गिरने से जहां मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित हुआ, वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों को करीब पांच घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रात करीब 9 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई। लगभग आधे घंटे तक चली आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी आंधी का व्यापक असर देखने को मिला। तेज हवाओं से कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में खराबी आ गई, जिसके चलते आंधी थमने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। विद्युत कर्मियों ने रात में ही आपूर्ति बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए और लगभग रात 2 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
आंधी के कारण तीर्थनगरी में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने एक विशाल पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। इसी तरह, सलेमपुर रोड, लहरा रोड, नगरिया रोड और सहावर रोड पर भी पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए। आंधी के साथ ही ठप हुई बिजली आपूर्ति देर रात तक बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें