फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: ताज मेट्रो स्टेशन में बाधक पेड़ों को दूसरे स्थानों पर किया जा रहा ट्रांसप्लांट

Sat, 11 Jun 2022 10:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताज मेट्रो स्टेशन परिसर में बाधक पेड़ों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। 
विज्ञापन
मशीन से पेड़ को किया जा रहा ट्रांसप्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन परिसर में आ रहे पेड़ों को ट्रांसप्लांट करना शुरू कर दिया है। विभिन्न चरणों में पूरी होने वाली ट्रांसप्लांटेशन की प्रक्रिया के अंतिम चरण में उन्हें शाहजहां गार्डन में दूसरी जगह लगाया जा रहा है। यूपी मेट्रो के एमडी ने बताया कि विशेषज्ञों की देखरेख में यह कार्य हो रहा है। 

विज्ञापन


यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि ताजमहल मेट्रो स्टेशन परिसर में 28 पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा मेट्रो डिपो परिसर में भी पेड़ ट्रांसप्लांट किए गए हैं। इसके साथ ही  लखनऊ एवं कानपुर में पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया गया है।

ऐसे किया जाता है वृक्ष प्रत्यारोपण

पेड़ों को ट्रांसप्लांट (शिफ्ट) करने की प्रक्रिया कई चरण में पूरी होती है।

विज्ञापन

1- इस प्रक्रिया में सबसे पहले खोदाई करके पेड़ की जड़ों को मिट्टी सहित गोल आकार में अलग किया जाता है।
2- इसके बाद पेड़ की जड़ों की बढ़वार के लिए उस पर दवा का छिड़काव किया जाता है।
3- जड़ों को कवर करके कुछ दिन के लिए छोड़ दिया जाता है।
4- इसके बाद जब जड़ें पुन: बढ़ने लगती हैं तो उन्हें क्रेन की मदद से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाता है।         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें