फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बटेश्वर यमुना नदी में डूबे तीन युवक, दो सगे भाइयों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 17 Aug 2024 02:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह में बटेश्वर के यमुना घाट पर स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को गोताखोर ने बचा लिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

 
विज्ञापन
यमुना में डूबे दो सगे भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह बटेश्वर के पंचमुखी महादेव घाट पर शनिवार की दोपहर शिकोहाबाद के नोसेरा गांव के तीन लोग यमुना नदी में डूब गए। जिसमें सगे भाई आर्यन(15), वंशी(16) की मौत हो गई, जबकि मृतकों के चाचा राजेश (40) को गोताखोरों ने बचा लिया। तीनों गांव के भंडारे में शामिल होने को आए थे। 
विज्ञापन




नहाने के लिए नदी में कूदते समय हादसा हुआ। फिरोजाबाद जिले के नोसेरा (शिकोहाबाद) के बंटू शनिवार को बटेश्वर में भंडारा करने को आए थे। जिसमें गांव के नरेश के बेटे आर्यन एंव वशी अपने चाचा राजेश के साथ शामिल हुए थे। दोपहर 12.30 बजे पंचमुखी महादेव मंदिर के घाट से तीनों नहाने को यमुना नदी में कूदे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ऊफनाई नदी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार पर पहुंचे गोताखोरों ने राजेश को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि सगे भाइयों के शव बरामद हुए हैं। मृतक सगे भाइयों के परिवार में मातमी कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें