फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कात्यायनी मंदिर परिसर में पेड़ गिरा, महिला श्रद्धालु की मौत, एक चुटैल

Wed, 31 Jul 2019 07:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मंदिर परिसर में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कात्यायनी मंदिर में दर्शन करने गईं दो महिलाओं पर एक वृक्ष गिर गया। इससे घायल एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला चुटैल हो गई। पुलिस ने महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


बुधवार प्रात: करीब साढ़े नौ बजे अनाजमंडी निवासी अर्चना गुप्ता (41) पत्नी हरीश उर्फ अनु और उनकी सहेली आदर्श नगर निवासी सुनीता अग्रवाल (45) कात्यायनी मंदिर दर्शन करने आईं थीं। दर्शन के बाद दोनों मंदिर से बाहर निकलकर आपस में बातें करने लगीं तभी यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़ महिलाओं के ऊपर आ गिरा। 

अर्चना गुप्ता के सिर में चोट आने से मौके पर काफी खून बह गया। मंदिर के सुरक्षा गार्ड गब्बर सिंह व सफाईकर्मी अंकुर भारती ने दौड़कर पेड़ के नीचे से दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। खून से लथपथ अर्चना गुप्ता को वह नयति अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस जांच पड़ताल के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी महिला सुनीता प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चली गई। प्रभारी कोतवाली विपिन भाटी ने बताया कि कात्यायनी मंदिर में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला सुरक्षित है। मृतका के परिजनों को पंचनामा भर शव दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें