फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्री बैंक आफ इंडिया की शुरुआत आगरा से

Sun, 05 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पेड - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
किसी बैंक की तरह पौधों के लिए भी ट्री बैंक आफ इंडिया का गठन हो रहा है। देश में पहली बार ट्री बैंक की शुरुआत आगरा से ही हो रही है। डा. अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी गेस्ट हाउस में रविवार सुबह नौ बजे ट्री बैंक खुल जाएगा। युवाओं को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करने को ट्री बैंक कई नई शुरुआत भी करेगा। इसमें युवाओं का उनके लगाए पौधों के साथ सेल्फी लिया जाना भी शामिल है। पांच साल तक देखभाल के बाद प्रोत्साहन राशि देने का भी सुझाव है।
विज्ञापन

ट्री बैंक आफ इंडिया के संयोजक डा. लवकुश मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ट्री बैंक की शुरुआत करेंगे। ट्री बैंक की वेबसाइट दिल्ली में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर लांच करेंगे। इस नए प्रकल्प का उद्देश्य पौधारोपण को प्रोत्साहित करना है। जुलाई में मानसून के दौरान ट्री बैंक के जरिए हजारों पेड़ लगाने की योजना है। जो लोग पौधे लगाएंगे, कम से कम पांच साल तक उनकी देखभाल भी करनी होगी। हर साल सेल्फी लेकर इसे ट्री बैंक की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें