किशनी। क्षेत्र के गांव बसैत में चेचक (चिकन पॉक्स) की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को गांव पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ.अजय भदौरिया ने पीड़ित बच्चों की जांच की।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाया। घर-घर जाकर मरीजों की जांच की। जांच के दौरान छह बच्चे चेचक और 10 ग्रामीण बुखार से पीड़ित पाए। टीम ने गांव के 63 मरीजों की जांच के बाद उन्हें उपचार दिया। चेचक से पीड़ित बच्चों के परिजन और ग्रामीणों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। डॉ.अजय भदौरिया ने बताया कि गांव के कुछ बच्चे चेचक की चपेट में हैं जिन्हें उपचार दे दिया गया है। बच्चों की नियमित निगरानी भी कराई जाएगी। टीम में डॉ. शरद यादव, कमल चौहान, गौरव गुप्ता, अजय सोलंकी आदि शामिल रहे।