फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्व हृदय दिवस पर 170 मरीजों को दिया उपचार

Fri, 29 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हृदय दिवस पर 170 मरीजों को दिया उपचार
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगाया गया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 170 मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. मदनलाल ने किया।
सीएमओ डॉ.आरसी गुप्ता के निर्देशन में सीएमएस डॉ. मदनलाल की देख रेख में शिविर का आयोजन हुआ। सीएमस डाॅ. मदनलाल ने विश्व हदय दिवस पर हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगे बोर्ड पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने बीमारियों की रोकथाम के लिए हस्ताक्षर किए। इस अभियान में नोडल अधिकारी डाॅ. विजेंद्र सिंह, अमित सिंह, मयूर कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिविर में 141 मरीजों के रक्तचाप की जांच की गई। डायविटीज 67 मरीजों की संख्या रही। दंत रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या 54 रही। तंबाकू नियंत्रण काउंसलिंग में 46 लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई। 33 मरीजों की मानसिक रोग काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित सिंह, आरती सिंह, डाॅ. विवेक यादव, निर्मला सिंह, किरन यादव, अरूणा यादव, मयूर कुमार, मोहित मिश्रा, सोनल तिवारी ,वैभव गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें