फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा शासन में खजाना कभी नहीं हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। शनिवार को कुसमरा के एक मैरिज होम में सपा महिला सभा का कार्यकर्ता जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव अनीता यादव ने कहा कि सपा शासन में जनता के हित के लिए खजाना कभी कम नहीं हुआ। भाजपा शासन में युवा, महिलाएं हताश और निराश हैं। बेरोजगार युवाओं के आंसू भाजपा सरकार का सफाया करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लाल टोपी से घबरा गए हैं।
सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। पूर्व जिपं सदस्य नरेंद्र सिंह यादव, चेयरमैन संजय गुप्ता, सुमन दिवाकर, रेखा यादव, नगर अध्यक्ष लईका अंसारी, रक्षा राठौर, किरन कठेरिया, शीला जैन, श्रीदेवी, कल्पना सविता, मीना जाटव, उपदेश यादव, सतेंद्र शाक्य, मोनू यादव, अशरफ अंसारी, मुकुल यादव, अभिषेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें