फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अम्मा बनकर किन्नर गुरु मुकेश बाई ने बदली एक जिंदगी, समाज को दिया मानवता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल में 13 वर्ष पहले छोड़ी गई 12 घंटे की नवजात बच्ची को किन्नर गुरु मुकेश बाई ने गोद लेकर उसे नई पहचान दी। बिना किसी अनुभव के उन्होंने ममता के सहारे बच्ची का पालन-पोषण किया और उसे मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा।
विज्ञापन


आज वही बच्ची सानिया गोस्वामी आगरा पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है और आईएएस बनने का सपना देख रही है। सानिया मुकेश बाई को अम्मा कहकर पुकारती है और उन्हें ही अपना परिवार मानती है। मुकेश बाई ने उसके सुरक्षित भविष्य के लिए 100 गज का मकान भी उसके नाम कर दिया है। मुकेश बाई के इस सराहनीय कार्य के लिए विश्व हिंदू महासंघ ने सानिया के जन्मदिन पर उन्हें सम्मानित किया। मुकेश बाई ने कहा कि नवजात बच्चियों को त्यागना अमानवीय है। यदि कोई परिवार पालन-पोषण में सक्षम न हो तो बच्चों को सुरक्षित हाथों में सौंपना चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर जीवन मिल सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किशन गुप्ता, मंडल प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मेहता और संध्या जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें