आगरा। बल्केश्वर पार्क मंदिर के पास टोरंट पावर ने ट्रांसफार्मर के लिए फुटपाथ पर चबूतरे का निर्माण बिना अनुमति के कर लिया था। नगर निगम ने उसे ध्वस्त कर दिया है। बिना अनुमति चबूतरा निर्माण की शिकायत स्थानीय पार्षद और एसएफआई ने नगर निगम प्रशासन से की थी। टीम के निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर टोरंट पावर का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं मिला। इस पर नगर निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया और उसके सामान को जब्त कर लिया।