फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के 11 जजों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा के 11 जजों का तबादला प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर दिया गया है। वहीं कई अनुभवी जजों को आगरा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण सूची के अनुसार, आगरा में कार्यरत प्रतिभा सक्सेना-1 को मुजफ्फरनगर भेजा गया है।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र राव और महेंद्र कुमार-1 को महाराजगंज, काशी नाथ को देवरिया और नीरज कुमार महाजन को ललितपुर स्थानांतरित किया गया है। इनके अतिरिक्त संजय के लाल (गाजीपुर), नितिन कुमार ठाकुर (गोरखपुर), सत्यजीत पाठक (चंदौली), नीरज कुमार बख्शी (वाराणसी), बी. नारायणन (जौनपुर) और दिब्यानंद को संतकबीर नगर में नई तैनाती दी गई है।
लखनऊ में सालसा के ओएसडी सुरजन सिंह को आगरा भेजा गया है। इनके अलावा सोनभद्र के अनपरा से हर्षवर्धन, प्रयागराज से रविकांत-2 और प्रदीप कुमार-4 स्थानांतरित होकर आगरा आ रहे हैं। रविवार शाम को जारी स्थानांतरण सूची में प्रदेश के 266 जजों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें