फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरओबी के निर्माण तक कैंट से 20 किमी. की गति से चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ईदगाह-खेरिया आरओबी के निर्माण के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों की गति सीमा 20 किमी. प्रति घंटा कर दी गई है। इस रूट से गाड़ियां कॉशन के साथ गुजरेंगी। रोजाना सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक ब्लॉक लिया जा रहा है। वहीं अब पुल की बनावट बदल जाएगी। इसमें कंपोजिट गर्डर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि फिलहाल सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक ब्लॉक लिया जा रहा है। निर्माण कार्य की जरूरत के अनुसार ट्रेनों का दो-दो घंटे का ब्लॉक भी लिया जाएगा, ताकि काम में कोई बाधा न आए। आरओबी पर पहले ओपन वेब गर्डर लगे थे, जो पूरी तरह गल चुके हैं। अब उनकी जगह कंपोजिट गर्डर लगाए जाएंगे। इससे आरओबी की मौजूदा बनावट बदल जाएगी और यह नए स्वरूप में नजर आएगा। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 15 जनवरी तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आरओबी के रास्ते को बंद कर दिया गया है। दोनों ओर दीवार खड़ी कर दी है। इसके बावजूद लोग लगातार आरओबी से होकर निकल रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें