गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में आरक्षित सीट मिलना टेढ़ी खीर हो गया है। अभी से ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। आने वाले दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाएगी। तत्काल कोटे में अब भी बाबुओं के साथ ही दलालों का दखल रहता है।
15 मई से 30 जून तक अब ट्रेनों में रिजर्वेशन सीट मिलना बेहद मुश्किल भरा हो गया है। केरला एक्सप्रेस, अवध, जयपुर इलाहाबाद, मरुधर एक्सप्रेस, एसीएपी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, शताब्दी समेत कई गाड़ियों में वातानुकूलित से लेकर स्लीपर क्लास तक में सीट नहीं मिल पा रही है। आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ जाएगी।
तत्काल कोटे में भी खेल बंद नहीं हो पा रहा है। तत्काल टिकट भी गिने चुने लोगों को ही मिल पाती है। स्टेशनों पर अब भी दलालों का दखल बंद नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि सुबह तत्काल कोटे में चंद लोगों को ही यह टिकट मिल पाता है।