फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घंटों देरी से पहुंचीं ट्रेनें, यात्री परेशान

Tue, 10 Nov 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को आगरा कैंट से गुजरने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से रवाना हुईं। पातालकोट एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन


लेट होने वाली ट्रेनों में सचखंड एक्सप्रेस (12716) 2 घंटे 4 मिनट, श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12191) 44 मिनट और मदुरै सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20494) 42 मिनट देरी से आगरा कैंट से रवाना हुई। गोवा एक्सप्रेस (12780) 25 मिनट, गोंडवाना एक्सप्रेस (12410) 17 मिनट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) 14 मिनट और तेलंगाना एक्सप्रेस (12724) 10 मिनट देरी से चली। झेलम एक्सप्रेस 1:30 घंटे लेट रही। यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कई जगह ट्रैक पर काम चल रहा है। इसके लिए कॉशन और ब्लॉक लिए जा रहे हैं। इस कारण कुछ ट्रेन प्रभावित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें