कासगंज। नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में गंजडुंडवारा विकासखंड के गांव म्यांसुर में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जैविक खेती की विधियों के बारे में कृषि विशेषज्ञ ने विस्तार से बताया।
कृषि विशेषज्ञ प्रदीप भारद्वाज, मनोज पालीवाल, हेम सिंह ने किसानों को हरी खाद लगाने के फायदों की जानकारी दी। कृषि प्रोत्साहन के लिए दी जाने वाली राशि के बारे में बताया गया। जैविक खेती के लिए किसानों को जीवामृत और बीजामृत तैयार करने के बारे में बताया गया। वर्मी कंपोस्ट एवं जैविक इनपुट को बनाने के बारे में भी जानकारी दी। किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में परियोजना में पंजीकृत किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विदेश कुमार चौहान व अन्य किसान मौजूद रहे।