फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए उप नियंत्रकों को दिया गया प्रशिक्षण

Sun, 16 Mar 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय।
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य तेज कर दिया गया है। 19 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य के लिए रविवार को उप नियंत्रकों को क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, जैन इंटर कॉलेज करहल और नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को यहां का उप नियंत्रक बनाया गया है। रविवार को चारो कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ पर प्रशिक्षण दिया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि 19 मार्च से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य के लिए 18 मार्च को परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिन प्रधानाचार्यों ने अभी तक यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की ड्यूटी प्रपत्र नहीं प्राप्त किए हैं वे हर हाल में आज ही ड्यूटी प्रपत्र प्राप्त कर ले।
विज्ञापन

सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें