फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण देती न - फोटो : Archive
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा क्षेत्र-93 फतेहाबाद के बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण नायब तहसीलदार सुभ्रा अवस्थी की अध्यक्षता में दिया गया। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रपत्र छह, सात एवं आठ के प्रयोग, मतदाताओं से संपर्क करने के लिए निर्धारित संपर्क प्रणाली तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नायब तहसीलदार ने बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा आवश्यक संशोधन करने में विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें