फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से करब के 300 गट्ठर जलकर राख

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर की चिंगारी से करब के 300 गट्ठर जलकर राख, ट्यूबवेल की कोठरी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव सुखाताल में शुक्रवार दोपहर ट्रांसफाॅर्मर से निकली विद्युत चिंगारी से किसान भूरी सिंह के ट्यूबवेल पर रखे करब के गट्ठरों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब 300 करब के गट्ठर जलकर राख हो गए। ट्यूबवेल पर पड़ी बिजली की केबल भी जल गई। मोटर, पंप और स्टार्टर सहित ट्यूबवेल की कोठरी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आसपास के खेतों में आग फैलने से बच गई। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार का कहना है आग से किसान की करब जली है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें