फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-मथुरा ट्रैक पर आज पूरा होगा मरम्मत का काम, रद्द रहेंगी चार गाड़ियां

Thu, 31 Oct 2019 09:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज-मथुरा ट्रैक पर दो अंडर हाई सब-वे बनाए जाने का कार्य गुरुवार को पूरा होगा। इसके लिए रेलवे इस ट्रैक की चार सवारी ट्रेनें रद्द करेगा। रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यात्रियों को यात्रा के लिए पहले से ही सतर्क होना पड़ेगा।
विज्ञापन


कासगंज मथुरा ट्रैक पर मरम्मत और निर्माण का कार्य चल रहा है। इस महीने में चार बार रेलवे इस ट्रैक पर ब्लॉक ले चुका है। रेलवे का दावा है कि आज गुरुवार को निर्माणाधीन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिससे रेल ट्रैक प्रभावित न हो।

हालांकि गुरुवार को कार्य के कारण रेलवे ने इस ट्रैक पर चार गाड़ियां निरस्त कर दी हैं, जबकि कुछ गाड़ियों को कॉशन देकर निकालने का निर्णय लिया है। ट्रेन निरस्त रहने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है।
विज्ञापन


यात्री यदि परेशानी से बचना चाहते हैं तो उन्हें पहले से यात्रा की तैयारी करनी होगी या तो यात्रा का कोई विकल्प ढूंढ़ना होगा या फिर समय में बदलाव करना होगा। हालांकि इन चार ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर इस ट्रैक पर चलेंगी। ट्रेनें कॉशन देकर निकालने के कारण कुछ ट्रेन देर से भी चल सकती हैं।
विज्ञापन

यह अप डाउन ट्रेनें रद्द
मथुरा ट्रैक पर ट्रेन संख्या 55337 डाउन जो सुबह पांच बजे कासगंज से मथुरा के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 55338 अप मथुरा से सुबह 10:40 बजे चलकर दोपहर 2:40 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचने वाली गाड़ी आज गुरुवार को नहीं चलेगी।

इसके अलावा दोपहर 12:10 बजे कासगंज से रवाना होने वाली डाउन ट्रेन संख्या 55339 और मथुरा से रात नौ बजे कासगंज की ओर चलने वाली अप ट्रेन संख्या 55340 को रद्द किया गया है।

आज से कल तक बंद रहेगा फाटक
रेल पथ पर मरम्मत का काम कराए जाने के कारण बुधवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह छह बजे तक कानपुर ट्रैक का सम्पार संख्या 256/बी बंद रहेगा। यह फाटक गांव चाड़ी के समीप है। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पुलिस का सहयोग मांगा है।

जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए अप और डाउन चार सवारी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए पहले ही अधिसूचना जारी कर दी गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें