फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमटी डिरेल मामले में इंजीनियरिंग विभाग की गलती आयी सामने, इंजीनियरिंग विभाग पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर शनिवार शाम शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट डिरेल हुई मालगाड़ी के मामले में सोमवार से जांच शुरू होगी। रेलवे ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। हालांकि प्रथम दृष्टया इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। मामले में इंजीनियरिंग विभाग पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

विगत शनिवार सायं 4.45 बजे के करीब शिकोहाबाद स्टेशन पर शंटिंग के दौरान डीएमटी मालगाड़ी डिरेल हो गई थी। हादसे में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके चलते कानपुर ट्रैक बाधित हो गया था। हादसे के बाद टूंडला से पहुंची दुर्घटना राहत ट्रेन द्वारा बाधित ट्रैक को सही करने का काम शुरू हुआ। तकरीबन नौ घंटे बाद बाधित ट्रैक सुचारु हो था। जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी थी। रेलवे के सूत्रों के अनुसार, हादसे में इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही सामने आई है। हालांकि अभी विधिवत जांच होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें