फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला-कानपुर रूट की 13 ट्रेनों सहित 21 ट्रेनें रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा रूट के भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य एवं बरेली स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैलेस्ट ट्रैक के निर्माण के निर्माण एवं लखनऊ स्टेेशन के प्लेटफार्म वॉशेबल ऐप्रन की मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल प्रशासन ने 21 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि रेल प्रशासन ने लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस 25 जून से 12 जुलाई तक निरस्त रहेगी। दिल्ली हावड़ा रूट की कानपुर से होकर चलने वाली 13 ट्रेेनों को 10 जुलाई से निरस्त किया है।
अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 10 से 14 जुलाई, दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 12 से 16 जुलाई, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 11 से 15 जुलाई , फफूंद-शिकोहाबाद मेमू फफूंद-कानपुर सेंट्रल मेमू को 15 जुलाई को निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

हावड़ा से श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली 13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को आंशिक रूप से निरस्त किया है। हावड़ा सेे चलने वाली तूफान 10 से 14 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसरांय) तक आएगी और 12 से 16 जुलाई तक डाउन की नंबर से यहीं से वापस हावड़ा जाएगी। लखनऊ और हावड़ा रूट पर रोज चलने वाली कई मेमू और इंटरसिटी भी निरस्त रहेंगी। यह निरस्तीकरण 25 जून से 16 जुलाई तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें