फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार से बिगड़ी ट्रेनों की चाल, दो दिन का सफर चार दिन में हो रहा पूरा, लंबी दूरी के यात्री परेशान

Mon, 13 Jan 2025 10:31 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कोहरे ने रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सबसे अधिक समस्या लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है। उन्हें ट्रेन में सुविधाओं के अभाव से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
कोहरे के बीच होकर गुजरती ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। दो दिन का सफर तीन से चार दिन में पूरा हो रहा है। यात्रियों को खाने-पीने की समस्या से दो-चार होना पड़ा रहा है। तबीयत खराब होने पर दवा भी नहीं मिल पाती। रेल मदद एप पर शिकायतें 20 फीसदी तक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


दिसंबर से दिक्कत
ट्रेनों की चाल दिसंबर के अंतिम सप्ताह से बिगड़ी हुई है। लंबी दूरी की ट्रेनों कर्नाटका, विशाखापत्तनम-दिल्ली, केरल, पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेन, वैष्णो देवी, गोवा जाने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें हैं। ये कई-कई घंटे लेट हैं। राजा मंडी के नीरज अग्रवाल का कहना है कि ट्रेनों में खाने-पीने की दिक्कत आ रही है। पेंट्री कार वाले भी हाथ खड़े कर देते हैं। ट्रेनों में पानी भी खत्म हो जा रहा है।

 

नहीं मिल सकी दवा
साकेत कॉलोनी के अनुपम शर्मा ने बताया कि वह अपनी माताजी को लेकर सफर कर रहे थे। बीपी बढ़ने पर दवा के लिए कई स्टेशनों पर उतरे मगर दवा नहीं मिल सकी। रेल मदद एप पर भी समाधान नहीं हो रहा है। स्टेशनों पर भी प्रतीक्षा करने वाले यात्री भी परेशान हो रहे हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाता है।


 
विज्ञापन

कोहरे के बीच होकर गुजरती ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टेशनों पर तैनात हों फार्मासिस्ट 
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्रीकिशन गोयल का कहना है कि बड़े स्टेशनों के प्लेटफार्म नंबर एक पर फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। साथ ही दवाओं के स्टोर भी खुलने चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें