फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीलीभीत-शाही खंड पर ट्रेनों का संचालन बहाल

Tue, 23 Jul 2024 06:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे प्रशासन द्वारा 21 जुलाई को पीलीभीत-शाही खंड के रेस्टोरेशन पूरा घोषित किया। जिसे बाद गाड़ियों के संचलन को बहाल कर दिया गया है। पिछले सप्ताह इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत-शाही खंड पर वर्षा एवं बाढ़ के पानी से रेल यातायात बाधित हो गया था। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 05321/05322 बरेली सिटी-टनकपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी, ट्रेन संख्या 05311/05312 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी, ट्रेन संख्या 05329/05330 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन बहाल कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 05339/05340 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी, ट्रेन संख्या 05062/05061 टनकपुर-मथुरा जं.-टनकपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन फिर से शुरु किया है। अब इससे पिछले सप्ताह से होने हो रहीं यात्रियों को दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। अभी निरस्तीकरण पीलीभीत एवं टनकपुर से 22 जुलाई को चलने वाली 05341/05342 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। जनसंपर्क अधिकारी ने यात्रियों से गाड़ियों की स्थिति की जानकारी करने के बाद ही यात्रा का प्लान करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें