फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 88 समस्याओं में पांच का मौके पर ही हुआ निस्तारण

Tue, 23 Jul 2024 06:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने तहसील सहावर के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ करें। इस दौरान विभिन्न समस्याओं व शिकायतों से संबंधित 88 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से पांच को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ितों से कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं। शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीमें बनाकर पैमाइश की शिकायतों के निस्तारण के लिए भेजें। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, चकरोड, आपसी विवाद, उत्पीडऩ, मारपीट, पैमाइश कराने, दिव्यांग पेंशन एवं विद्युत प्रकरणों आदि से संबंधित प्रस्तुत की गईं। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले की तीनों तहसीलों कासगंज, सहावर एवं पटियाली में जनता की समस्याओं, शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें